Connect with us

गाजीपुर

“धार्मिक आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा” : सांसद अफजाल अंसारी

Published

on

Loading...
Loading...

श्रीमद् भागवत कथा के समापन में सपा सांसद अफजाल अंसारी ने लिया संतों का आशीर्वाद

गाजीपुर। ग्राम सभा पृथ्वीपुर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। इस पावन अवसर पर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने भाग लिया और भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और धर्म के प्रति आस्था को बढ़ाते हैं। उन्होंने श्री सत्यानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस कथा के संरक्षक सिद्धपीठ चोचकपुर के परम श्रद्धेय मौनी बाबा एवं कनुवान पीठाधीश्वर श्री महंत सत्यानंद यति जी महाराज रहे। इस पवित्र आयोजन में विश्व की सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका शिवांगी किशोरी जी ने अपनी मधुर वाणी से ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्रदान किया।

Advertisement

इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री शिवजी सिंह (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, जनता इंटर कॉलेज गंगौली), श्री रामाश्रय सिंह, श्री राम प्रवेश सिंह (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), श्री विजय सिंह, श्री नवीन सिंह, श्री अशोक खरवार, श्री सुदर्शन पांडे, श्री मनोज सिंह, श्री केशव सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनरायण यादव और जंगीपुर विधायक बीरेंद्र यादव सहित समस्त कमेटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

भागवत कथा के समापन पर उपस्थित भक्तों ने धर्ममय वातावरण में आस्था और श्रद्धा के साथ संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page