मुम्बई
धर्मेंद्र से अलग दूसरे घर में क्यों रहती हैं हेमा मालिनी ? सनी देओल की मां से कैसा है रिश्ता ?
मुंबई। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 2 मई 1980 को एक निजी समारोह में तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। उस समय धर्मेंद्र की उम्र 45 साल थी और वह पहले से ही प्रकाश कौर से शादीशुदा थे, जिनसे उनके दो बेटे, सनी और बॉबी देओल हैं । धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था और इस विवाह के साथ कई शर्तें भी जोड़ी गई थीं।
धर्मेंद्र के परिवार के ज्यादातर सदस्य इस शादी के पक्ष में नहीं थे। यहां तक कि हेमा की मां भी चाहती थीं कि उनकी शादी अभिनेता जितेंद्र से हो। लेकिन परिवार के विरोध के बावजूद, हेमा और धर्मेंद्र ने अपनी पसंद के अनुसार विवाह कर लिया और इस विवाह से उनकी दो बेटियां, ईशा और अहाना देओल हुईं।

शादी के बाद से ही हेमा और धर्मेंद्र अलग-अलग घरों में रहते हैं। धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर और बच्चों के साथ रहते हैं, जबकि हेमा मालिनी एक अन्य घर में रहती हैं। हेमा ने एक साक्षात्कार में बताया कि वह पति के घर क्यों नहीं जातीं और कहा कि यह परिस्थितियों के कारण होता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी इस बात से दुखी नहीं होतीं क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी तरह से पाला है और धर्मेंद्र हमेशा उनके साथ खड़े रहे।
धर्मेंद्र की पहली शादी से उनके चार बच्चे हैं – सनी देओल , बॉबी, विजेता और अजीता देओल। हालांकि हेमा और प्रकाश कौर कभी सार्वजनिक रूप से साथ नहीं दिखीं।
