Connect with us

गोरखपुर

धक्का देकर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रात में बाइक सवार को गिराकर पैसे छीनकर भागा था आरोपी, कई पुराने मुकदमों में भी रहा शामिल

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में राहगीर को धक्का देकर लूट करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे पकड़कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  डॉ कौस्तुभ द्वारा लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, थाना गोरखनाथ में दर्ज मुकदमा संख्या 098/2026 धारा 309(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त निर्मोही पुत्र स्वर्गीय नरेश, निवासी रामपुर नयागांव थाना गोरखनाथ, हाल मुकाम कौडियहवा थाना गोरखनाथ को गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया कि 8 मार्च की रात वादी अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनके पास से पैसे छीनकर भागने लगा। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी के परिजन भी मौके पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

Advertisement

पीड़ित की तहरीर के आधार पर गोरखनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी निर्मोही कोई नया अपराधी नहीं है बल्कि वह क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके ऊपर आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, चोरी, घर में घुसकर चोरी, मारपीट और धमकी जैसे मामलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2008 से लेकर अब तक उसके खिलाफ करीब दस आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक अजय कुमार राय, कांस्टेबल आनंद राजभर और कांस्टेबल कुंदन कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page