Connect with us

मिर्ज़ापुर

द हंस फाउंडेशन ने 25 टीबी मरीजों में वितरित की पोषण पोटली, लिया गोद

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मिर्जापुर जिले में द हंस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा समाजहित में एक और प्रेरणादायक पहल की गई। ट्रस्ट द्वारा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में टीबी से ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्यवर्धक पोषण पोटली प्रदान करते हुए उन्हें गोद लेने का कार्य लगातार जारी है।

इसी कड़ी में गुरुवार को पड़री स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 25 टीबी रोगियों को पोषण पोटली भेंट की गई और उन्हें ट्रस्ट द्वारा गोद लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद कुमार ने द हंस फाउंडेशन के मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए उपस्थित मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, संतुलित आहार लेने और मास्क, गमछा, रुमाल का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “टीबी अब लाइलाज नहीं रही, केवल दवा सेवन में कोई गैप नहीं होना चाहिए।”

Advertisement

वहीं, क्षय विभाग के जिला समन्वयक सतीश शंकर यादव ने टीबी के लक्षणों और इलाज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को मुफ्त इलाज के साथ-साथ पोषण योजना के तहत प्रतिमाह 1000 की सहायता भी दी जाती है।

उन्होंने उपस्थित मरीजों से “नि:क्षय मित्र” और “टीबी चैंपियन” बनने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मिलकर प्रयास करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में डॉ. भरत यादव, अरुण कुमार, मनभावन, प्रगति पटेल, पारुल मौर्या और चंचल सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page