Connect with us

चन्दौली

द स्टार शैडो समर कैंप में मेहंदी और ब्यूटीशियन कंपटीशन संपन्न, फाइनल शो को लेकर उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के डीडीयू नगर स्थित सुपर मार्केट के द स्टार शैडो समर कैंप में 40 दिवसीय मेहंदी, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, डांस, नाटक व अन्य कलाओं का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिसका फाइनल कंपटीशन बीते दिनों संपन्न कराया गया। जिसमें मेहंदी रचे हाथ व ब्यूटीशियन का कंपटीशन संपन्न हुआ।

मेहंदी में प्रथम विजेता शाहिन रही, नेहा सिंह चौहान द्वितीय विजेता और आकांक्षा यादव तृतीय विजेता रही। इसी तरह से ब्यूटीशियन में प्रथम विजेता शिफा, द्वितीय विजेता श्रेया व तृतीय विजेता जमुना रही। इस कंपटीशन को मेहंदी की टीचर सुरुचि ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया व ब्यूटीशियन की टीचर किरण मैडम ने संपन्न कराया।

Loading...

इसी के साथ 30 जून को इस समर कैंप का फाइनल डांस, नाटक व कई अन्य कलाओं का कंपटीशन बालाजी लॉन में शानदार स्टेज शो के द्वारा संपन्न कराया जाएगा, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page