Connect with us

धर्म-कर्म

द पाठशाला विद्यालय में सेवा समर्पण संस्थान के हितार्थ शुरू हुई श्री राम कथा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट- प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। शिवपुर के धरना स्थित द पाठशाला विद्यालय में सेवा समर्पण संस्थान के हितार्थ श्री राम कथा का आयोजन शुरू होगा यह कथा 26 फरवरी से 5 मार्च तक प्रतिदिन सायंकाल 4:00 से 7:00 तक चलेगी जिसमें कथावाचक श्रद्धेय पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज के मुख से श्री राम कथा का भक्तगण श्रवण करेंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन पाठशाला द्वारा रूप सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जिसमें बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। आज कथा के प्रथम दिन शिव विवाह एवं सती चरित्र का वर्णन किया गया एवं कथावाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने श्री राम जी के जीवन के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि सनातन में सात का बहुत महत्व है दिन सात, रंग सात, मनुष्य के चेहरे में सात द्वार होते हैं दो आंखें, दो कान,दो नाक, और एक मुख जिनका योग सात है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page