Connect with us

गोरखपुर

दो शिक्षकों की मौत पर शव रखकर प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

खजनी–जैतपुर मार्ग हादसे के बाद फूटा जनाक्रोश

गोरखपुर। खजनी गोरखपुर मार्ग पर जैतपुर–नंदापार चौराहे के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि कल एक टैम्पो चालक की लापरवाही और नाबालिग ट्रैक्टर चालक के नियंत्रण खो देने के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की आंखें नम कर दीं।

पोस्टमार्टम के बाद आज जब दोनों शिक्षकों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों का दुख गुस्से में बदल गया। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में हरपुर-बुदहट मार्ग पर एकत्र हो गए और शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर रोक और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Advertisement

सूचना मिलते ही हरपुर बुदहट थाना पुलिस के साथ ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से संवाद कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक स्थिति नियंत्रण में बताई गई, लेकिन क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page