गोरखपुर
दो महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो से अधिक गांजा बरामद
गोरखपुर। मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए थाना कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20.740 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो महिला अभियुक्ता और एक पुरुष अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ताओं में किरन निषाद पत्नी विजय कुमार निषाद और भोली पुत्री विजय कुमार निवासी जूड़ापुर थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर (हाल पता अमरूदमंडी थाना राजघाट) शामिल हैं, जबकि तीसरा अभियुक्त कृष्ण कुमार निषाद उर्फ टेगना पुत्र रामकेवल निवासी जीतपुर प्रथम थाना गीड़ा जनपद गोरखपुर है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया, जिसे तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कैंट में मु0अ0सं0 19/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
जांच में सामने आया है कि महिला अभियुक्ता किरन निषाद का आपराधिक इतिहास पहले से ही काफी लंबा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत कई मुकदमे थाना राजघाट में दर्ज हैं। वहीं दूसरी अभियुक्ता भोली के खिलाफ भी पूर्व में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह गिरोह लंबे समय से अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त रहा है।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुधांशु सिंह, आशीष कुमार दुबे, गिरीश मिश्रा, अवनीश कुमार पांडेय, महिला उप निरीक्षक रिंकी सिंह, मधु यादव सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
