Connect with us

दुर्घटना

दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया। जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कंचनपुर चट्टी मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान सिधावे निवासी धनु गौतम (30 वर्ष), हिमांशु मणि (37 वर्ष), पकड़ी छापर पटखौली निवासी अजय कुशवाहा (28 वर्ष) और महुआ पाटन बाजार निवासी सौरभ शर्मा के रूप में हुई है।

Loading...

पुलिस के अनुसार, हिमांशु मणि, अजय कुशवाहा और धनु कंचनपुर बाईपास से कसया की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और चारों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तरकुलवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page