Connect with us

अपराध

दो बच्चों के पिता‌ ने नाबालिग की लूटी अस्मत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग दलित लड़की (13 वर्षीय) के साथ घर में घुसकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही‌ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार,‌ खुटहन थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव का रहने वाला संतोष यादव (पुत्र सुभाष यादव) दो बच्चों का पिता है।‌ सुबह करीब 8:00 बजे बच्ची के घर पहुंचा, वहां बच्ची के माता-पिता व अन्य लोग खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। बच्ची घर में अकेली खाना बना रही थी। दरिंदे ने बच्ची को घर मे अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

इस मामले में थाना अध्यक्ष खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि, आरोपी संतोष यादव पुत्र सुभाष यादव को 25 अगस्त 2024 की सुबह करीब 3:55 पर पिलकिछा बाजार से गिरफ्तार कर पॉस्को व अन्य संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। बच्ची का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page