Connect with us

अपराध

दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, पांच घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार को कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों का डाक्टरी मुआयना कराने के पश्चात मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बड़ागांव के प्रदीप अग्रहरि और रमेश की दुकान अगल बगल स्थित है। दोनों में कूड़ा फेंकने को लेकर अक्सर विवाद होता था। वहीं एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने शुक्रवार को उनकी दुकान के सामने कूड़ा फेंक दिया। इसके पूछने पर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच एक पक्ष के चार पांच लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष व दुकान पर मौजूद उनके परिजनों को मारा पीटा।

आरोप है कि लोहे की रॉड से मारा-पीटा गया है, जिससे सिर में गंभीर चोट आई है। मार-पीट की घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना में एक पक्ष से प्रदीप के अलावा उनके परिवार के सुनील, उत्कर्ष और कार्तिक घायल हो गए। घटना के बाद प्रदीप पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को डाक्टरी मुआयना के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page