Connect with us

अपराध

दो नाबालिक लड़कों से छात्रा परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी पिछले 15 दिनों से स्कूल नहीं जा पा रही है, वजह है दो नाबालिग लड़कों की लगातार परेशान करने वाली हरकतें। पीड़ित छात्रा ने पुलिस और स्कूल प्रशासन से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया।

Loading...

छात्रा कक्षा 10 में पढ़ती है और आरोपी लड़के उसी स्कूल में पढ़ते थे। शिकायत के अनुसार, जब भी वह स्कूल जाती, ये लड़के उसका पीछा करते और अश्लील टिप्पणियां करते। पहले जब इस बारे में पुलिस से शिकायत की गई, तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल प्रधानाचार्य ने दोनों लड़कों को स्कूल से निकाल दिया, लेकिन इसके बावजूद वे नहीं रुके। एक दिन इन लड़कों ने बाइक से छात्रा की साइकिल में टक्कर मारी और फिर अपहरण की धमकी भी दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page