Connect with us

मऊ

दोहरीघाट सीएचसी में हुआ 31वां सफल सीजर ऑपरेशन

Published

on

मऊ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मु. फैजान के नेतृत्व में गायनिक सर्जन डॉ. के. ज़ेड. उस्मानी और उनकी टीम ने 31वां सफल सीजर ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

डॉ. फैजान ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया। उनका कहना है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने जो कदम उठाए हैं उनके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

डॉ. फैजान ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे संस्थानों को विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं सुलभ और प्रभावी बनाई गई हैं।

अब महिलाएं बड़े अस्पतालों पर निर्भर नहीं हैं, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। डॉ. के ज़ेड उस्मानी ने अपनी सेवाओं से महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को आसान और भरोसेमंद बनाया है।

उनके प्रयासों से अब जटिल ऑपरेशन भी आसानी से संभव हो रहे हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है।स्थानीय जनता ने स्वास्थ्य केंद्र की इन उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की है।

Advertisement

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि डॉ. उस्मानी और उनकी टीम की सेवाओं ने उन्हें बड़े अस्पतालों के खर्च और मुश्किलों से बचाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट अब जच्चा-बच्चा की देखभाल के लिए एक भरोसेमंद केंद्र बन गया है।

डॉ. फैजान और उनकी टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को न केवल मजबूत बनाया है, बल्कि क्षेत्र में भरोसे का माहौल भी स्थापित किया है। नसबंदी, हर्निया, पथरी जैसी सर्जरी से लेकर HIV और टीबी के मरीजों को निःशुल्क दवाएं और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह सफलता सरकार की नीतियों और चिकित्सा कर्मियों की मेहनत का नतीजा है जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को नई ऊंचाई दे रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page