Connect with us

मऊ

दोहरीघाट में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

दोहरीघाट पुलिस ने एक फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 9 फर्जी पासपोर्ट और कूटरचित प्रमाणपत्र बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि गिरोह के नौ अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

घटना 24 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे की है जब दोहरीघाट थाने के प्रभारी प्रमेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए खड़े थे। तभी राकेश साहनी, श्यामकरन यादव और श्यामबहादुर यादव फर्जी दस्तावेज लेकर आए। शक के आधार पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने मोटी रकम लेकर फर्जी पासपोर्ट बनवाने की बात स्वीकार की।

Loading...

गिरफ्तार आरोपियों से नौ फर्जी पासपोर्ट बरामद किए गए। बाकी फरार आरोपियों में सूर्यभान, रमेश कुमार, गोविंद, जय कुमार, जितेंद्र कुमार, झिनक, राज यादव, अरविंद, शोएब शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।इस अभियान में थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह और उनके सहयोगियों महादेव गुप्ता, अमित सिंह, राज बहादुर, कृष्णा यादव, आनंद कुमार, पारस यादव, आकाश ठाकुर और अखिलेश गौतम की टीम शामिल थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page