मऊ
दोहरीघाट में पच्चीस हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार
मऊ। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दोहरीघाट बस स्टैंड के पास 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 22 वर्षीय अनिल कुमार, जो इब्राहिमाबाद का निवासी है, नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है।
इसके खिलाफ दोहरीघाट थाना में अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।पुलिस अधीक्षक मऊ ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
रविवार की सुबह 10:20 बजे पुलिस ने आरोपी को दोहरीघाट बस स्टैंड के पास से पकड़ा और बाद में उसे न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र और पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपनरायन, कांस्टेबल संदीप यादव और कांस्टेबल पवन कुमार की टीम शामिल रही।
