Connect with us

गाजीपुर

देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराधियों पर सख्ती के क्रम में जनपद गाजीपुर की सादात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सादात पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कनेरी क्रॉसिंग के पास से एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा।

पकड़े गए युवक की पहचान नीरज राजभर पुत्र राकेश राजभर निवासी ग्राम पीपनार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। पूछताछ के बाद जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस बरामदगी के आधार पर थाना सादात में मु0अ0सं0 83/2025 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह कार्रवाई उपनिरीक्षक हरिहर प्रसाद मिश्रा व उनकी टीम द्वारा की गई, जो जनपद में अपराधियों के खिलाफ सक्रियता से अभियान चला रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page