वाराणसी
देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का कैण्ट विधानसभा में हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्ट -प्रदीप कुमार
वाराणसी: विपक्षी दल समाजवादी पार्टी सरकार के जन विरोधी नितियो के खिलाफ सड़क पर उतरकर जनता के बीच जन समस्याओ के खिलाफ पदयात्रा के माध्यम से अलख जगाने का कार्य कर रही है। देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा द्वितीय चरण आज प्रारंभ हुआ जो आज प्रातः 11:00 बजे कैंट विधानसभा के अन्तर्गत पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव के नेतृत्व मे रथ यात्रा चौराहे से निकला। पदयात्रा को समाजवादी पार्टी के नि: जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड एवं नि:महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं कैन्ट अध्यक्ष दिलीप कश्यप ने समाजवादी पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया पुरे मार्ग पर समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया। और पदयात्रा में शामिल होकर रथयात्रा से गुरूबाग, कमच्छा, भेलूपुर, सोनारपुर चौराहा, शिवाला, भदैनी, अस्सी होते हुए बीएचयू सिंह द्वार पर स्थित मालवीय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ। पदयात्रियों द्वारा रास्ते में दुकानदारों व राहगीरों से जनसंपर्क कर समाजवादी पार्टी की नीतियों को एवं भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों को लोगों को बताया जा रहा था
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पदयात्रा के प्रभारी श्री अभिषेक यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है जनता के हिस्से में सिर्फ महंगाई, तबाही आयी है। महंगाई की मार से गरीब-मध्यमवर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट है लेकिन हैरत है कि सत्ताधारी दल को महंगाई नहीं दिखाई देती है। भाजपा महंगाई रोकने के वादे के साथ सत्ता में आई वह महंगाई नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा सरकार में केवल मौत सस्ती है, रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई, पढ़ाई बाकी सब महंगा है। जनता भाजपाई हरकतों से त्राहि-त्राहि कर रही है। आमजन का भाजपा से मोहभंग हो गया है। पदयात्रा मे शामिल सपा कार्यकर्ताओ का भारी हुजूम दिखाई दिया एवं महिलाए शामिल थी। पदयात्रा मे बढ़ती महंगाई को लेकर जनता का समर्थन मिल रहा था।
पदयात्रा में मुख्य रूप से सर्वश्री नि:जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, नि:महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व प्रत्याशी कैंट विधानसभा पूजा यादव,महानगर महासचिव जितेंद्र यादव, जितेंद्र यादव मलिक,अतहर जमाल लारी, दिलीप कश्यप, वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, उमाकांत त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सोनकर,राजबहादुर पटेल,पूर्व पार्षद वरुण सिंह, जगदीश यादव, शंभूनाथ बाटुल, कृष्ण मोहन यादव, अजय फौजी, अजय सोनकर, अमन यादव, आरती यादव, बबलू बिंद, रिजवान अहमद, पूनम दुबे, सत्यनारायण यादव, राधा बिंद, राकेश राठौर, नसीम अंसारी, गोपाल यादव, इश्तियाक अहमद, श्यामलाल, संदीप मौर्य, योगेश बिंद, प्रदीप यादव, गोविंद यादव, सुनीता राजभर व अभिजीत सोनी जावेद अंसारी,तावीज फारूकी , हनुमान यादव,शामिल थे।