Connect with us

गाजीपुर

देशभक्ति नारों से गूंजा मरदह, तिरंगा यात्रा में उमड़ा सैलाब

Published

on

मरदह (गाजीपुर)। जिले में शिक्षा क्षेत्र मरदह में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मरदह के प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र के सभी नोडल शिक्षक, न्याय पंचायत के विद्यालयों के अध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। तिरंगा यात्रा संगीत और देशभक्ति नारों के साथ मरदह कस्बे से होते हुए मुख्य सड़क तक पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में लौटकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह, प्रधानाध्यापिका सत्यवती देवी, राजेश भारती, बृजेश सिंह यादव, विरेन्द्र सिंह यादव, हेना सब्बीर, हरिनाथ यादव, गजाला चौधरी, अजय कुमार त्रिपाठी, अनुराग पटवा, राजीव सिंह, प्रभांश कुमार, कर्णसागर चतुर्वेदी, अखिलेश सिंह, जवाहर राजभर, शिवशंकर कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद सिंह, विजय मल, एसएमसी अध्यक्ष रामप्रवेश कन्नौजिया, रविन्द्र मौर्य, उपेन्द्र कुमार, रामानंद, अनामिका, दुर्गेश कुमारी, पुष्पा चतुर्वेदी, रानी दुबे, राजेश चतुर्वेदी, सबीउल हसन, विशेष शिक्षक सुधाकर पाण्डेय, आनंद यादव, रामप्रवेश यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page