वाराणसी
देव पोखरी पर वर्षो से अतिक्रमण कर कब्जा को नगर निगम ने किया कब्जा मुक्त
वाराणसी: बजरडीहा क्षेत्र में स्थित ‘‘देवपोखरी’’ जो लगभग एक एकड़ में था, जिस पर क्षेत्रीय नागरिकों के द्वारा विगत कई वर्षो से कब्जा कर लिया था। विगत दिनों से लगातार कई समीक्षा बैठकों में महापौर अशोक कुमार तिवारी के द्वारा नगर निगम की कब्जा युक्त जमीनों को खाली कराने हेतु निर्देशित किया गया है तथा महापौर के द्वारा लगातार कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है।





दिये गये निर्देश के अनुसार बजरडीहा क्षेत्र में एक एकड़ क्षेत्र में स्थित देव पोखरी का संज्ञान लिया गया, जिसकी पूरी विभागीय जाॅच कराई गयी, जिसमें अवैध कब्जा होने की पुष्टि की गयी। आज अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की अतिक्रमण टीम व प्रवर्तन दल के जवानों के द्वारा बजरडीहा स्थित देवपोखरी तालाब को कब्जा मुक्त करा लिया। वर्तमान समय नगर निगम सामान्य अभ्यिन्तत्रण विभाग की टीम द्वारा तालाब के फेन्सिंग की कार्यवाही की जा रही है। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा बताया गया कि आने वाले दिनों में नगर निगम की जमीनों को कब्जा मुक्त कराये जाने की कार्यवाही जारी रहेगी।
