Connect with us

वाराणसी

देव दीपावली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ऑनलाइन होगी गंगा आरती

Published

on

Loading...
Loading...

काशी में एक से बढ़कर एक दिग्गजों का जमावड़ा

वाराणसी में 15 नवंबर को देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जब काशी में लाखों पर्यटकों का आगमन होगा। इस खास मौके पर काशी में कई दिग्गजों का जमावड़ा होगा, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी कार्यक्रम में शरीक होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दिन काशी को कई नई सौगातें देंगे।

‌वह दीप जलाकर देव दीपावली समारोह की शुरुआत करेंगे और नमो घाट का उद्घाटन करके इसे जनता के लिए समर्पित करेंगे। यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री योगी काशी को अपने हाथों से कोई सौगात दे रहे हैं जबकि इससे पहले यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही मिलता रहा है।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ नमो घाट पर शानदार आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें वाराणसी के स्थानीय कलाकार और अन्य प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा गंगा सेवा निधि ने गंगा आरती देखने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है जिससे देश-विदेश के लोग भी इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे।

Advertisement

15 नवंबर को गंगा सेवा निधि की वेबसाइट का उद्घाटन होगा जहां लोग देव दीपावली की भव्यता का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इस अवसर पर गंगा किनारे स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए लाखों लोग संकल्प लेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page