Connect with us

वाराणसी

देव दीपावली पर खिड़कियां घाट पर बनाई गई आकर्षण रंगोली, शाम को सजेगा दीपों का हार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। महापर्व देव दीपावली पर शासन-प्रशासन के साथ ही काशीवासी भी देव दीपावली को दिव्य बनाने में जुट गए हैं। सोमवार की सुबह से ही घाटों पर इसकी तैयारी शुरू हो गई। खिड़किया घाट पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। शाम के वक्त असंख्य दीपों की रोशनी से गंगा का किनारा नहा उठेगा। इसकी छटा अद्भुत व अलौकिक होगी।
सोमवार को काशी में भभ्य देव दीपावली मनाई जाएगी। इस दौरान गंगा किनारे घाटों पर व उस पार असंख्य दीप जलेंगे। गंगा की धारा व किनारा रोशनी से नहा उठेंगे। ऐसी मान्यता है कि देवता भी काशी की देव दीपावली के साक्षी बनते हैं। आयोजन के दौरान कई स्थानों पर भव्य आतिशबाजी भी होगी। इस अलौकिक छटा को देखने के लिए लोगों का रेला घाटों पर उमड़ेगा। देव दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम ही घाटों को विद्युत लताओं से सजा दिया गया है। रात के वक्त इनकी आभा देखने लायक थी।
गंगा सेवा निधि की ओर से राजघाट पर गंगा महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। सूबे के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। ऐसे में प्रशासन आयोजन को सफल बनाने में जुटा हुआ है। इसमें स्वयंसेवी संस्थाएं भी प्रशासन का सहयोग कर रहीं। प्रशासन की ओर से लोगों को संसाधन मुहैया कराए गए हैं। वहीं लोग अपने घर से भी दीया-बाती लाकर जलाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page