राज्य-राजधानी
देवरिया में हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर, 15 कर्मियों का तबादला
वर्षा शर्मा को थाना कार्यालय भेजा गया
देवरिया। जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर करते हुए 15 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। खामपार थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह को कार्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।
स्थानांतरित कर्मियों में हेड कांस्टेबल शशि शंकर राय को साइबर थाना, गुड्डू यादव को यातायात शाखा और अखिलेश कुमार दुबे को सरेली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात शाखा के कांस्टेबल प्रमोद यादव को सदर कोतवाली भेजा गया है, जबकि लार थाने की महिला कांस्टेबल वर्षा शर्मा को थाना कार्यालय में तैनात किया गया है।
इसके अलावा चंगेज खान को श्रीरामपुर थाना, शालिनी को थाना कार्यालय, महताब अंसारी को सरेली थाना, अभिषेक कुमार को परिवहन शाखा, दीपिका मौर्य को अन्य शाखा तथा बृजेश को सर्विलांस सेल में नियुक्ति दी गई है। ईश्वर चंद्र यादव को सदर कोतवाली, राहुल यादव को बनकटा और हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह को तरकुलवा थाना भेजा गया है। सभी को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
