Connect with us

अपराध

दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को 25 बार घोंपा चाकू

Published

on

Loading...
Loading...

साथ रहने का दबाव बनाता था तलाकशुदा पड़ोसी


नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक पड़ोसी ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और जब महिला ने विरोध किया तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ 25 वार किए। उसने महिला के सिर, छाती, पेट, कमर और पैर को बेरहमी से चाकू से गोद दिया। घटना के वक्त महिला का पति अपने ऑफिस और उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को जब महिला अपने घर पर अकेली थी तब आरोपी बालकनी के रास्ते उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया और किसी तरह इमारत से बाहर निकलकर अपने पति को फोन किया और कहा कि, पड़ोसी चाकू मार रहा है। मैं मर जाऊंगी।

चाकू के कई वार लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां वह आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तलाकशुदा है और बाइक मैकेनिक का काम करता है।

पड़ोसी पहले से ही महिला को परेशान करता था –


पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी दो महीने पहले भी उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। उसने महिला पर अपने साथ रहने का दबाव बनाया था और धमकी दी थी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके परिवार को मार डालेगा।

Advertisement

वहीं, पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page