गाजीपुर
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
नंदगंज (गाजीपुर)। जिले के नंदगंज थाना के उपनिरीक्षक शिवपूजन अपने हमराही आरक्षी वीरेन्द्र मिश्रा व प्रदीप कुमार के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में नंदगंज शादियाबाद मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0 08/26 धारा 69 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त श्यामसुन्दर बिन्द उम्र 22 वर्ष पुत्र श्लोक बिन्द निवासी ग्राम धरवाँ थाना नन्दगंज को शुक्रवार को रामपुर बन्तरा ओवरब्रीज के पास से गिरफ्तार किया गया।
जिसके सम्बन्ध में दर्ज मुकदमा में पीड़िता द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर मु0अ0सं0- 08/26 धारा 69 बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसमें अभियुक्त द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर तीन माह से दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध उक्त मुकदमें में विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया।
