Connect with us

वायरल

दुल्हन का घुंघट उठाते ही हड़कंप, दूल्हे ने दी आत्महत्या की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कटौली गांव की एक शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष की ओर से धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कटौली गांव के रहने वाले डालचंद की शादी कैला देवी थाना क्षेत्र की एक लड़की से तय हुई थी। शादी की रस्म के दौरान लड़की का चेहरा ढका था। वैवाहिक रस्म संपन्न होने के पश्चात दूल्हा जब दुल्हन को अपने घर लाया तब उसके बाद मंगल गीत गाया जा रहा था। फिर जब मुंह दिखायी की रस्म आयी तो हड़कंप मच गया।

लड़का पक्ष का कहना है कि जिस लडक़ी से शादी तय हुई थी, यह वह लड़की नहीं है, बल्कि यह उस लड़की की बड़ी बहन है, जो मानसिक तौर पर कमजोर है। ऐसे में लड़के ने नई नवेली दुल्हन के साथ जीवन गुजारने से साफ मना कर दिया।
दूल्हे ने अपने परिजनों से कहा कि, अगर उसके साथ किसी तरह की जबर्दस्ती हुई तो वह खुदकुशी कर लेगा।

Loading...

यह मामला चर्चा का विषय बना है। लड़का पक्ष बार-बार यह कह रहा है कि उसकी सगाई दुल्हन की छोटी बहन से हुई थी, परन्तु उन्हें धोखे में रखकर बड़ी बहन से शादी करा दी गई। इधर, लड़की पक्ष के लोग इसे दहेज के लिए नाटक करार दे रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page