Connect with us

वाराणसी

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्धारा “सीए.स्टूडेंट टैलेंट सर्च – २०२२” के अंतर्गत प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा द्धारा “सीए.स्टूडेंट टैलेंट सर्च – २०२२” के अंतर्गत बेस्ट प्रेजेंटर और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को वाराणसी शाखा परिसर आई. सी. ए. आई. भवन, प्लॉट न० २बी प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, पांडेयपुर, वाराणसी में किया गयाI जिसमे वाराणसी तथा आस – पास के क्षेत्रो से ४० से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया | इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से नगद पुरस्कार एवं ट्राफी देेकर सम्मानित किया गया ।
इस प्रतियोगिता में जज सीए.मनोज निगम, सीए शिल्पम खन्ना, एवं सीए जमुना शुक्ला रहीं ।
बेस्ट प्रेजेंटर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गौरव रविंद्रनाथ यादव द्धितीय स्थान पर आयुष गुप्ता तथा तृतीय स्थान पर नलिनी लखानी रहीं एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवम् साहू और शिवम् कुमार यादव एवं द्धितीय स्थान पर आयुष गुप्ता और अंकुल जायसवाल रहे |
कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए. सोम दत्त रघु ने उपस्थित सभी छात्र – छात्राओं के स्वागत भाषण द्धारा और कार्यक्रम का समापन शाखा सचिव सौरभ कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन द्धारा किया।कार्यक्रम संचालन सीकासा अध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह ने किया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page