Connect with us

अपराध

दीवानी न्यायालय से हत्यारोपी को भगाने वाला साजिशकर्ता गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के थाना लाइन बाजार क्षेत्र स्थित दीवानी न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए हत्याकांड के मुजरिम को पुलिस 72 घंटे बाद भी गिरफ्तार कर ना सके लेकिन उसको प्लानिंग के तहत फरार करने में सहयोग करने के नाम पर उमेश गौंड (पुत्र स्व0 करूणापति गौंड निवासी सैदनपुर थाना लाइन बाजार, जौनपुर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद साजिश करता के विरुद्ध मुअसं 357/24 धारा 19(2),109,308(5),126(2),115(2),35,351(3) बी.एन.एस के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार अभियुक्त उमेश गौंड हत्यारोपी मुजरिम को भगाने का मास्टर माइण्ड था। यह भी फरार होने की योजना में था लेकिन मुखबिर खास की सूचना पर एसओ सहित पुलिस बल ने दबिश दे कर गिरफ्तार कर लिया है। यह भी आपराधिक प्रवृत्ति का है और इसके उपर 068/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना लाइन बाजार में पहले से पंजीकृत है।

Loading...

हत्यारोपी के दीवानी न्यायालय से फरार होने में सहयोग करने वाले साजिशकर्ता को पुलिस भले ही गिरफ्तार करके अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन आम जनमानस के बीच चर्चा है कि आखिर 72 घन्टे बाद तक फरार मुजरिम का सुराग जिले की तेज तर्रार पुलिस क्यों नहीं लगा सकी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page