Connect with us

गोरखपुर

दिव्यांग बच्चों को ब्रेल पुस्तकें व अंकपत्र मिलने पर खिले चेहरे

Published

on

Loading...
Loading...

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बुधवार को सहजनवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय हरपुर-बुदहट प्रथम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अल्प दृष्टि दोष, पूर्ण दृष्टि दोष एवं मानसिक दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप ब्रेल लिपि की पुस्तकें एवं अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान हरपुर मदन मुरारी गुड्डू उपस्थित रहे। अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों को ब्रेल बुक एवं एंलार्ज बुक किट प्रदान की। इसके साथ ही विद्यालय के अन्य बच्चों को भी अंकपत्र और पुस्तकें वितरित की गईं।

Loading...

इस दौरान बीईओ यज्ञ नारायण वर्मा ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए पढ़ाई के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, स्पेशल एजुकेटर जयकिशन, माधव प्रसाद, अनूप पाठक, रूबी भारती, सहायक अध्यापिका संध्या भारती, बिन्दु कुमारी, अनुदेशिका अनुराधा सिंह, प्रतिमा निगम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page