Connect with us

वायरल

दिवाली पर सिलेंडर विस्फोट, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

कानपुर। दिवाली के दिन कानपुर के सीसामऊ इलाके में सिलेंडर विस्फोट से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि मृतकों के शरीर के चीथड़े दीवारों पर जा चिपके। विस्फोट से घर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि आसपास के छह मकानों में दरारें आ गईं। खिड़कियों के कांच टूट गए और कई कारें व बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मृतक सुरेंद्र और उनकी पत्नी नवीता सीसामऊ इलाके के गांधीनगर स्थित मनेज्ञ पार्क के पीछे अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके बेटे आयुष गौड़ और बेटी सलोनी के अनुसार, वे सभी दिवाली की सजावट में लगे थे। अचानक नवीता ने बताया कि सुरेंद्र सिलेंडर लेकर आए हैं। तभी, जैसे ही परिवार के सदस्य नीचे आ रहे थे, एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका कांप उठा। धमाके की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसपास के घरों में दरारें आ गईं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि विस्फोट सिलेंडर में गैस लीक होने की वजह से हुआ। विस्फोट के दौरान सुरेंद्र की लूना बाइक पूरी तरह जल गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page