वाराणसी
दिन में तीखी धूप, रात में झमाझम बारिश से बदल रहा मौसम
वाराणसी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में चटक धूप लोगों को परेशान कर रही है तो रात में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 9 सितंबर तक गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।
इस मानसून सीजन में बनारस में अब तक 873.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत से करीब 35% ज्यादा है। हालांकि मौसम विज्ञान विभाग ने फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पूर्वानुमान में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई गई है।
गुरुवार की भोर में हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी। भीषण गर्मी और उमस से परेशान बनारसियों को रात की बारिश और ठंडी हवाओं ने सुहावना मौसम का तोहफा दिया।मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन से चार दिनों तक वाराणसी का मौसम बदलता रहेगा। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
