Connect with us

गाजीपुर

दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद फरार

Published

on

गाजीपुर। जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बीती रात एक दामाद ने अपने ससुर की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

मृतक गुदरी राम अपनी विवाहित बेटी रेशमी देवी के साथ गांव से कुछ दूरी पर रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा मुन्ना राम गांव के पुराने घर में निवास करता है। कुछ महीने पहले दामाद संजय कुमार गांव आया और ससुर के साथ ही रहने लगा। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

घटना के संबंध में रेशमी देवी ने बताया कि रात करीब दो बजे संजय कुमार ने उसके पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान घर का सामान इधर-उधर फेंक दिया और फिर लाठी से ताबड़तोड़ वार करने लगा। संजय की पिटाई से गुदरी राम बुरी तरह घायल हो गए। रेशमी देवी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी संजय फरार हो चुका था।

Advertisement

ग्रामीणों ने घायल गुदरी राम को तुरंत पास के चिकित्सक के पास पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार संजय नशे का आदी था और अक्सर झगड़ा करता रहता था। गुदरी राम ने अपनी जमीन बेचकर संजय की दो बेटियों की शादी करवाई थी, इसके बावजूद वह आए दिन विवाद करता था।

घटना की सूचना मिलते ही बिरनो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे मुन्ना राम की तहरीर पर आरोपी संजय कुमार, निवासी बैरान थाना मोहम्मदाबाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page