Connect with us

अपराध

दहेज में सात लाख नगद और बाइक ना मिलने पर पत्नी को घर से निकाला

Published

on

Loading...
Loading...

पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। जनपद के मड़ियाहूं के पाली गांव के रहने वाले राम सिंह यादव ने थाने में तहरीर देकर बेटी के पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, बेटी काजल का विवाह दो साल पहले पुरा अंधरी गांव के रहने वाले राजनाथ यादव के बेटे विवेक के साथ हुआ था। उस दौरान उन्होंने अपने सामर्थ्य के हिसाब से उपहार स्वरूप नकदी, सामान देकर बेटी को हंसी खुशी माहौल में विदा किया था।

शादी के कुछ महीने बाद बेटी पर मायके से दहेज के रूप में सात लाख कैश और बाइक मंगवाने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार करने पर पति और सास गुड्डी देवी अक्सर मेरी बेटी को मारने पीटने लगते थे। आरोप है कि बीते दो अगस्त 2024 को उसे मारपीट कर ससुराल से भगा दिया। वह अब मायके में रह रही है।

इस संबंध में खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया है कि, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page