Connect with us

गाजीपुर

दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पति सहित पांच पर नामजद मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के माढुपुर गांव में एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

गांव निवासी फातमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति नदीम, सास अनवरी, ससुर खैरूल बसर, देवर फहीम और ननद आयसा उन्हें दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उन्होंने मारपीट कर फातमा को घर से निकाल दिया।

Loading...

इस संबंध में थानाध्यक्ष भांवरकोल संतोष कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह को सौंपी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page