Connect with us

अपराध

दस टन से अधिक प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को लंका पुलिस ने पकड़ा, चार गिरफ्तार

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। लंका पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डाफी चौकी इंचार्ज ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर 10 टन से अधिक प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित मछली पश्चिम बंगाल से जौनपुर ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गये लोगों से पूछताछ कर रही है। मौके पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page