Connect with us

वाराणसी

दशाश्वमेध बाजार में बुजुर्ग की हृदयाघात से मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के दशाश्वमेध बाजार में सोमवार को एक बुजुर्ग की हृदयाघात से मौत हो गई। काशी घूमने आए अयोध्या निवासी 65 वर्षीय भोलेनाथ गुप्ता की मृत्यु से उनके परिवार के लोग गहरे सदमे में आ गए। वह गंगा और बाबा के दर्शन करने के बाद परिवार संग साड़ी खरीदने बाजार गए थे।

Loading...

अचानक सीने में तेज दर्द होने पर भोलेनाथ बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही गोदौलिया चौराहे से पुलिस वहां पहुंची और उन्हें तुरंत मारवाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page