Connect with us

वाराणसी

दशाश्वमेध क्षेत्र में जर्जर मकान गिरने से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में विशालाक्षी मंदिर के पास सोमवार देर रात एक मकान अचानक गिर गया। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत की बात यह रही कि देर रात गली में कोई भी मौजूद नहीं था जिससे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कुछ दिनों पहले एक मंदिर की बाउंड्री के पास भी एक मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।

खाली पड़े इस मकान में बारिश के बाद गंभीर दरारें आ गई थीं और इसके गिरने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गली में खड़ी तीन मोटरसाइकिलें मलबे के नीचे दब गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस ने मकान मालिक को भी सूचित किया, जो शहर के दूसरे हिस्से में रहते हैं। बताया जा रहा है कि यह जर्जर मकान सुमित यादव का था, जो काफी समय से खराब स्थिति में था।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page