Connect with us

गाजीपुर

दशकों से नहीं बनी सड़क, कीचड़ भरी गलियों से गुजरने को राहगीर विवश

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के सेवराई के वार्ड नंबर 13 में रहने वाले लोगों की सड़क निर्माण की उम्मीदें अब भी अधूरी हैं। इस वार्ड की एक प्रमुख गली में एक दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं, जो वर्षों से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके, अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। गलियों में पानी भरने और कीचड़ फैलने से पैदल चलना दूभर हो जाता है। हाल ही में गली के बीचों-बीच नाली की खुदाई कर दी गई है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है।

कैलाश, मुन्ना, अकबर, शाहनवाज, भोला और किशुन सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि वे कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

इस संबंध में ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने कहा कि उन्हें समस्या की जानकारी है और इस बार की कार्ययोजना में गली के सड़क निर्माण को शामिल कर लिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page