Connect with us

वाराणसी

दर्शन को जा रहे परिवार की कार को डंपर ने मारी टक्कर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहदीगंज हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रयागराज से काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए आ रहे इनोवा कार सवारों को एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।

जानकारी के अनुसार कार में विवेकानंद शुक्ला, विकास पांडेय समेत चार महिलाएं सवार थीं। वाहन का संचालन सचिवालय में तैनात एक समीक्षा अधिकारी कर रही थीं। दुर्घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला।

इसी दौरान हादसा देखने पहुंचे टोटो चालक ऊदल (40 वर्ष, गगराव-मिर्जापुर), बाइक सवार हरिओम गुप्ता (भदोही) और ट्रक चालक जैनुल (कानपुर देहात) को हल्की चोटें आईं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

टक्कर के बाद पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी डंपर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रक चालक भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस सक्रिय हो गई और कार्यवाहक चौकी प्रभारी खजूरी मोहम्मद साबिर, उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार सरोज तथा कांस्टेबल रामआसरे सरोज मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि राहत कार्य में देर होती तो बड़ी जनहानि संभव थी। घायल व्यक्तियों का इलाज जारी है और सभी कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page