Connect with us

गाजीपुर

दर्शन कर लौट रही महिला का मोबाइल छीना, एक आरोपी पकड़ाया

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। शीतला धाम से पूजा करके लौट रही महिला का मोबाइल तीन चोरों ने छीन लिया। घटना करीब 3 बजे हुई। मिथिलेश यादव, जो जंगीपुर की निवासी हैं, मेमो ट्रेन से दुल्लहपुर लौट रही थीं। तभी तीन चोरों ने उनका मोबाइल छीना। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान बदल-बदलकर बतायी। उसने खुद को रवि चौधरी और अमजद खान बताकर बिहार के गया जिले का पता दिया। आरोपी ने बताया कि वह मऊ में अंकुर टेंट हाउस में काम करता है।

घटना के समय पीड़िता के साथ उनकी मामी गीता, मौसी अंजू, भाई अंगद, सचिन यादव और कुछ पड़ोसी भी मौजूद थे। आरोपी को दुल्लहपुर में तैनात जीआरपी के दीवान इंद्रदेश यादव और सिपाही दिलीप कुमार को सौंप दिया गया।

Advertisement

जीआरपी प्रभारी कपूर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है। पीड़िता और परिवार का आरोप है कि इसी युवक और उसके दो साथियों ने मोबाइल छीना है। फरार दो आरोपी मोबाइल लेकर भाग गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page