वाराणसी
दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में आठ गिरफ्तार
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में सुगम दर्शन के नाम पर दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार और धन उगाही के आरोप में चौक पुलिस ने रविवार को गेट संख्या चार के पास से आठ लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई सीसी कैमरे की फुटेज और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।
एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में विशेश्वरगंज कतुआपुरा निवासी मुरलीधर पांडेय, गढ़वासी टोला निवासी रितेश पांडेय, महमूरगंज निवासी रामबाबू पांडेय, चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती निवासी विजय तिवारी, चेतगंज के हबीबपुरा निवासी हर्ष पांडेय, सारनाथ के पंचक्रोशी निवासी काजू पांडेय, लहरतारा निवासी विनायक और आकाश पांडेय शामिल हैं।
मंदिर के गेट संख्या चार के निकट श्रद्धालुओं के साथ सुगम दर्शन के नाम पर दुर्व्यवहार और धन उगाही किए जाने का आरोप है। एसीपी अतुल अंजान ने चौक और दशाश्वमेध पुलिस को निर्देश दिए हैं कि किसी भी श्रद्धालु के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न होने पाए।
