Connect with us

चन्दौली

दरियापुर में नाले का पानी बना सिरदर्द, मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी से जनजीवन प्रभावित

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। स्वच्छता अभियान के नाम पर पंचायत विभाग की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद भी गांवों में साफ-सफाई अभियान को लेकर सूरत नहीं बदल रही है। दरियापुर गांव में बीते कई दिनों से नालों की साफ-सफाई नहीं होने से गांव के मुख्य मार्ग पर गंदा नाले का पानी बह रहा है। शिकायत के बाद भी पंचायत विभाग और ग्राम प्रधान अनजान बने हुए हैं। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दरियापुर गांव आदर्श गांव होने के बावजूद, बगैर बारिश के भी गंदा नाले का पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। गांव में हर दूसरे घर में आर्मी और सरकारी नौकरी करने वाले लोग हैं। गांव की दुर्दशा देख, गांव आने-जाने वाले लोग परेशान रहते हैं। करीब सौ से अधिक लोगों का प्रतिदिन आना-जाना रहता है।

यह मार्ग वर्ष 2023 से जर्जर है और समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। हर साल गर्मी में साफ-सफाई कराए जाने का गांव सभा द्वारा दावा किया जाता है, लेकिन दो साल हो गए हैं। जर्जर मार्ग की मरम्मत तो दूर, बजबजा रहे गंदे नाले की साफ-सफाई तक नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सचिव से लेकर प्रधान तक सभी अनजान बने हुए हैं, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।

गांव के मनोज यादव, अखिलेश यादव फौजी, राजू, विपिन, धीरज पाठक, मंजीत यादव आदि ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि बरसात से पूर्व गांव की साफ-सफाई कराए जाने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही पर संबंधित सचिव और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page