अपराध
दबंगों ने घर में घुसकर महिला को लाठियों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस
महिला की जमीन हथियाना चाहते हैं पट्टीदार दबंग
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में रविवार की दोपहर में दिनदहाड़े मामूली बात को लेकर दबंगों ने लाठियों से घर में घुसकर एक महिला को बुरी तरीके से पीट दिया और पीटते हुए उसे बाहर ले आए। महिला के चीखने चिल्लाने पर जब भीड़ एकत्रित हुई तो हमलावर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार, संजू यादव उम्र लगभग 38 वर्ष पत्नी विजय कुमार यादव अपने घर के सामने खड़ी हुई थी। उसी समय मामूली सी बात पर कहा सुनी हुई कि पड़ोसी पट्टीदारों पर हमला कर दिया। दबंग ने महिला को सरेआम पीटने लगा। दबंग के हमले से बचने के लिए महिला अपने घर में भाग गई। दबंग घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसा और उसपर जमकर लाठियां से प्रहार किया। बाद में लोगों के बीच बचाव पर महिला की जान बची।
घटना के बारे में बताया गया है कि घायल महिला अपनी मां की सेवा करने के लिए अक्सर वहां पर आती रहती थी। जिससे उसके पट्टीदार चाहते है कि वह यहां नहीं रहती तो उसके हिस्से की जमीन वह हड़प लेते।
पीड़ित महिला का यह भी कहना है कि इसके पहले भी लोगों ने उसके ऊपर हमला किया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घायल महिला को जिला चिकित्सालय भेज कर उसका उपचार एवं डॉक्टरी कराई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
