Connect with us

वाराणसी

दक्षिणी विधानसभा सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित ने शालीनता का मिशाल पेश कर किया नामांकन

Published

on

Loading...
Loading...

● महामृत्युंजय मंदिर से नंगे पाव काल भैरव मंदिर एवं बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे।
● सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के साथ सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित बगैर जुलूस एवं बिना हो हल्ला के बीच करोना गाईडलाइन का पालन किया
● रास्ते भर सभी लोगो ने सपा प्रत्याशी के सादगी पर हुए कायल

वाराणसी 14 जनवरी समाजवादी पार्टी के नामांकन मे दक्षिणी विधान सभा के सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित आज बहुत ही सादगीपूर्ण वातावरण मे नामांकन करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के 389 शहर दक्षिणी विधानसभा के घोषित प्रत्याशी किशन दीक्षित बिना भीड व जुलूस के साथ बड़े ही सादगी व शालीनता पुर्वक नंगे पांव चलकर ब्राह्मण की वेश भूषा में कचहरी पहुँचकर नामांकन किया।

Loading...

389 शहर दक्षिणी विधानसभा के घोषित प्रत्याशी किशन दीक्षित ने सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के साथ महामृत्युंजय मंदिर से चलकर बाबा विश्वनाथ व बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन कर बिना किसी जुलूस व रैली के कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बड़े ही आंशिक व सीमित रूप से मात्र 10 लोगों के साथ नामांकन करने के लिए कचहरी पहुँचे।

नामांकन के लिए प्रत्याशी किशन दीक्षित सहित सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रदेश सचिव ईशान श्रीवास्तव, महानगर महासचिव जितेंद्र यादव, राम आधार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पियूष यादव, पूर्व प्रदेश सचिव राजू यादव, पूर्व पार्षद विजय जायसवाल, पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा,, विकास यादव बच्चा, मिथलेश साहनी,अशोक यादव,संदीप मिश्रा, अविनाश यादव, आदी लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page