Connect with us

वाराणसी

थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जन्सा व थाना कपसेठी पर जन समस्याओं को सुनकर किया निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी| वाराणसी ग्रामीण से समस्त थानों पर समाधान दिवस/थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना जन्सा व थाना कपसेठी में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियो को मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण व थाना परिसर में मुकदमें से सम्बन्धित वाहनों का निस्तारण करने हेतु करने हेतु आदेशित किया गया। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में जमीनी विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ समन्वय बनाकर शत प्रतिशत निस्तारण करें । महोदय द्वारा वाराणसी ग्रामीण के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क/साइबर डेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये और फरियादी की समस्यायों का समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण, प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें तथा थाने की साफसफाई उच्चकोटि की रखने हेतु आदेशित किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page