Connect with us

अपराध

थाना रोहनियाँ पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से छिनी हुई चेन तथा तमंचा व कारतूस बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष- 2022 के दृष्टिगत चुनाव को सकुशल, भयमुक्त व निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु तथा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में बुधवार को थाना रोहनियाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करीमुल्लाह रोड के पास से अभियुक्त फहीम उर्फ रिंकू थाना कैण्ट ने एक अदद पिस्टरल 32 बोर , एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर और मिर्जामुराद क्षेत्र में हुयी लूट से सम्बन्धित टूटी हुयी चैन तथा दूसरा अमन सोनी नीलकंठ चौक थाना चौक जनपद वाराणसी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध थाना रोहनिया पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page