Connect with us

राज्य-राजधानी

थाना महुली में UP-112 कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। जिले के थाना महुली पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा UP-112 (PRV-112) पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान आपातकालीन कॉल पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, रिस्पॉन्स टाइम में और अधिक सुधार लाने तथा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील पुलिसिंग करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

Loading...

थानाध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र कार्रवाई की जाए, शिकायतकर्ता से शालीन व्यवहार रखा जाए तथा मौके पर पहुँचकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही ड्यूटी के दौरान वाहन, वायरलेस सेट व अन्य उपकरणों को सदैव क्रियाशील रखने के निर्देश भी दिए गए।

अंत में सभी पुलिसकर्मियों को जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समर्पण भाव से ड्यूटी निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page