Connect with us

वाराणसी

थाना दिवस पर एडीसीपी ने सुनी‌ जन फरियाद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित थाना दिवस में अपर पुलिस आयुक्त गोमती जोन आकाश पटेल तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी राजातालाब अजीत कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार संग्राम सिंह ने क्षेत्र के आए हुए लोगों की फरियाद सुनी और तय समय सीमा के अंदर उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

Loading...

थाना दिवस में राजस्व विभाग की तीन तथा पुलिस विभाग की दो शिकायत पत्र सहित कुल पांच शिकायत पत्र मिले जिसमें दो शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ। थाना दिवस में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह, एसआई मानसी यादव, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर,लेखपाल लक्ष्मण गिरि, अशोक कुमार तिवारी,  राजेश्वर सिंह ,हर्ष चौधरी,हिमांशु सिंह, स्वाति श्रीवास्तव, शुभम सोनकर सहित पुलिस तथा राजस्व विभाग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page