वाराणसी
थाना दशाश्वमेध का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
Varanasi: अवधेश कुमार पांडे, सहायक पुलिस आयुक्त,दशाश्वमेध वाराणसी कमिश्नरेट द्वारा थाना दशाश्वमेध का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अजय मिश्र चौकी प्रभारी मदनपुरा, देवनाथपूरा, शीतला घाट समेत सभी उपनिरीक्षकगण व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध को उपनिरीक्षक हर नारायण द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात थाना परिसर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाने के शस्त्रागार में स्थित शास्त्रों का निरीक्षण किया गया व थाने के अभिलेखों को चेक किया गया, जिस पर सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा अभिलेखों के रखरखाव व प्रविष्टियां पूर्ण करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
थाना परिसर,हवालात,महिला हेल्प डेस्क,आगंतुक कक्ष, शौचालय,बैरक, मेस,की साफ-सफाई पर सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।
बाद निरीक्षण सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा चौकी प्रभारियों व पुलिस कर्मियों संग बैठक कर बताया गया कि उनका व्यवहार जनता के प्रति किस तरह का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे लोगों से अच्छा व्यवहार करें, उन्होंने कहा कि वे कोई भी अवैध कार्य न करें जिससे पुलिस की छवि धुमिल होती हो व अपने व्यक्तिगत आचरण पर भी ध्यान देने को कहा और कहा कि वह उच्चकोटि का हो इस पर ध्यान दें। इसके अलावा जो जिम्मेदारी अधिकारियों के द्वारा दी जाये उसका पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करे निर्वहन करें।
