Connect with us

गाजीपुर

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पति-पत्नी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

देवकली (गाजीपुर)। रामपुर माझा थाना क्षेत्र के धरवां निवासी सुनील राम (उम्र 40 वर्ष) अपनी पत्नी सुनीता देवी (उम्र 38 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल बड़नपुर, रामवृक्ष राम के यहां सायं लगभग 5 बजे जा रहे थे। फोरलेन हाईवे पर देवकली बस स्टैंड कट के पास सड़क पार करते समय गाजीपुर की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रही एक फोर व्हीलर (कार) ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता देवी का पैर टूट गया, जबकि सुनील राम को भी चोटें लगी है। दंपति को एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सैदपुर अस्पताल भेजा गया।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल और फोर व्हीलर दोनों ही नंदगंज की ओर से आ रहे थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। रामपुर माझा पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page