Connect with us

वाराणसी

तेज ध्वनि से डीजे बजाने के मामले में श्री राम वाटिका लॉन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विक्की मध्यानी

Loading...

वाराणसी ।।शिवपुर थाना क्षेत्र के गांधी चबूतरा मीरापुर बसही थाना शिवपुर निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र राम जी सिंह ने शिवपुर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि मेरे घर के बगल कॉलोनी में गांधी चबूतरा स्थित श्रीराम वाटिका मैरिज लान अवैध तरीके से संचालित होता है और हमेशा आए दिन तीव्र गति से डीजे साउंड की ध्वनि का संचालन किया जाता है प्रार्थी ने श्री राम वाटिका मैरिज लान गांधी चबूतरा मीरापुर बसही के संचालक एवं स्वामी शैलेंद्र सिंह पुत्र जवाहर सिंह निवासी मीरापुर बसही चांदमारी थाना शिवपुर से बार-बार शिकायत किया लेकिन शैलेंद्र सिंह ने एक बात नहीं मानी और रात्रि 10:00 बजे के बाद भी पचासी डेसीबल की तेज आवाज के ऊपर भी अपने लान में अवैध रूप से डीजे की धुन का संचालन करवाते हैं जिसके कारण से कॉलोनी वालों को सोने उठने बैठने तथा बच्चों को पठन-पाठन करने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है शिवपुर प्रभारी निरीक्षक एस0आर0 गौतम ने सरकार शासन मंशा के अनुरूप दिए गए आदेश निर्देश के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत श्री राम वाटिका मैरिज लान गांधी चबूतरा के स्वामी एवं मालिक शैलेंद्र सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page